By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 22, 2021
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से प्रारंभ ‘सेवा-समर्पण सप्ताह’ के अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकस एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मती स्वाती सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र सरोजनी नगर में ग्राम भदोही एवं ग्राम मवई में ‘स्वावलंबन कैंप’ का आयोजन किया गया स इस अवसर पर मंत्री जी ने उपस्थित वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं एवं दिव्यांग जनों से उनके स्वास्थ्य संबंधी कुशलता से अवगत होते हुए उनके पेन्शन संबंधी असुविधाओं का निराकरण किया गया तथा नवीन लाभार्थियों को सूचीबद्ध करने का कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर ‘कृषिका’ के तत्वाधान में आयोजित किसान गोष्ठी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर मंत्री जी ने किसान भाईयों से उनकी खेती बाडी का हालचाल लिया तथा उन्हें प्राप्त होने वाले ‘किसान सम्मान निधि’ की जानकारी प्राप्त की ‘किसान संगोष्ठी’ में क्षेत्रीय किसानों को जैविक खेती, शून्य बजट आधारित कृषि, औषधीय पौधों की खेती तथा कृषि उत्पादों के विपणन के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा विशिष्ट जानकारियाँ प्रदान की गयी स मंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त ग्राम वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आबकारी आयुक्त द्वारा बताया गया कि दैनिक प्रवर्तन कार्यवाही में प्रदेश में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के अड्डों के साथ-साथ अन्य प्रदेश की सीमा से लगे जनपदों में वाहनों की चेकिंग लगातार कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त लाइसेंसी दुकानों के स्टाक को भी गहनता से चेक किया जा रहा है।उपेन्द्र तिवारी ने युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठकउत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से खेल प्रोत्साहन सामग्री के वितरण की वर्तमान स्थिति क्या है की जानकारी ली, एवं इसका वितरण जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यथाशीघ्र कराने का निर्देश दिया। खेल प्रोत्साहन सामग्री की पूर्व में हुए वितरण की जांच करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये।तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी परिस्थिति में जिला युवा कल्याण अधिकारी को एक से अधिक जिलों का प्रभार न दिया जाय। जहां जिला युवा कल्याण अधिकारी न हों वहां सीनियर ब्लाक आर्गेनाइजर को प्रभार दिया जाय। उपेन्द्र तिवारी ने ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कितने प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं तथा कितना बजट है के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ स्कूलों, कॉलेजों के प्रिंसिपल से बात करें एवं उनके यहां से खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की व्यवस्था करायें। उपलब्धता के बाद ही ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करवायें। उन्होंने प्रतियोगिता से सम्बंधित तिथियों में भी संशोधन करने के लिए अधिकारियों से कहा।उपेन्द्र तिवारी ने सम्बंधित अधिकारियों से पी0आर0डी0 जवानों के ड्यूटी ऑनलाइन फीडिंग के बारे में भी जानकारी प्राप्त की एवं शेष बचे फीडिंग कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन डाटा फीडिंग से ड्यूटी लगाने सहित अन्य कार्यों में पारदर्शिता आयेगी एवं ड्यूटी विसंगतियां भी दूर होंगी।इस बैठक में उप सचिव फलेन्द्र पाल सिंह, उप निदेशक युवा कल्याण अजातशत्रु शाही, सी0पी0 सिंह, शिल्पी पाण्डेय, मेघना सोनकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
चालू सेतुओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि आवंटितउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 18 चालू सेतुओं के निर्माण कार्य हेतु रू0 29 करोड़ 98 लाख 28 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा आवंटित की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।इन 18 चालू सेतुओं में जनपद बलिया में 04, गोरखपुर व शाहजहॉपुर में 03-03, मिर्जापुर व बरेली में 02-02 तथा बहराइच, अलीगढ़, लखनऊ व पीलीभीत में 01-01 निर्माण कार्य सम्मिलित हैं। जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक एवं गुणवत्तानुरूप तथा आवंटित धनराशि का व्यय वित्तीय हस्तपुस्तिकाओं के सुसंगत प्राविधानों एवं समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों के दृष्टिगत किया जाय।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय एवं परियोजना को ससमय पूर्ण किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास लेकर कार्य कर रही सरकारउत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक उड्डयन, राजनैतिक पेंशन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में व राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, चंद्र प्रकाश खरे की उपस्थिति में कानून व्यवस्था एवं विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों, नीति आयोग, जिला योजना समिति आदि विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक चित्रकूट के तहसील सभागार राजापुर में संपन्न हुई।नंदी ने कहा कि देश की बागडोर परम तपस्वी नरेंद्र मोदी के हाथ में है जो देश के करोड़ों लोगों की चिंता करते हैं वही प्रदेश की भी सौभाग्य की बात है कि कर्म योगी के रूप में प्रदेश के अंतिम गांव के व्यक्ति के प्रति समर्पित प्रदेश की जनता के क्षण क्षण के लिए समर्पित रहने वाले मुख्यमंत्री के हाथ प्रदेश की बागडोर है जो निरंतर विकास को लेकर चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व आप लोगों ने सरकारों को देखा है और इस सरकार में भी कार्य कर रहे हैं यह सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनपद के प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि जो सरकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं वह सुदूर क्षेत्र के अंतिम पायदान के खड़े व्यक्ति को मिले यह हम आप लोगों को सुनिश्चित करना है जिन विभागों को जो समस्या हो वह बताएं उसका समाधान कराया जाएगा ।प्रभारी मंत्री नंदी ने कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल से विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली और कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कराकर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए, महिला उत्पीड़न के जो मामले हैं उनको तत्काल निस्तारण कराएं, उसमें जो दोषी हो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।उन्होंने कहा कि जिन विभागों को विकास कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है वह अपने विभाग के कार्यों की पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में रहकर स्पष्ट योजनाओं के बारे में जानकारी दें।
नंदी ने जल जीवन मिशन, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, हवाई पट्टी का निर्माण, कर करेत्तर, कानून व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पंचायत भवन निर्माण, सड़कों के निर्माण, सेतुओ का निर्माण, सोलर सिंचाई पंप, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद्यान्न वितरण, अपशिष्ट प्रबंधन, कन्या सुमंगला योजना, पशुओं का टीकाकरण, मत्स्य पालन, औद्मानीकरण, ईयर टैगिंग, चिकित्सकों की उपलब्धता, आयुष्मान भारत योजना, मातृ वंदना योजना, परिवार नियोजन, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, टेलीमेडिसिन, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा ग्रामीण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजनाएं शादी अनुदान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, वनीकरण, कौशल विकास, स्वरोजगार योजना, श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आजीविका मिशन, उर्वरक उपलब्ध आदि विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, समस्त उपजिलाधिकारी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम सहित संबंधित अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।