हमारी पार्टी घर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और गरीबों के सशक्तिकरण की पक्षधर: पासवान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

नयी दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को इस बात पर जोर देने के लिए अपनी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची का उल्लेख किया कि वह धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ी है। पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी ने अपनी सामाजिक विचारधारा के तहत अगड़ी जातियों से दो उम्मीदवार, एक मुस्लिम और तीन दलितों को चुनाव मैदान में उतारा है। 

इसे भी पढ़ें: गरीब परिवारों को 72000 रुपये सालाना देने का वादा पूरा करेगी कांग्रेस: प्रियंका

पासवान के पुत्र चिराग और दो भाई आरक्षित सीटों से चुनाव मैदान में हैं। पासवान ने यह भी विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में वापस आएंगे और केवल ‘‘औपचारिकता बची हैं।’’ उन्होंने इसके साथ ही भारत द्वारा उपग्रह रोधी मिसाइल छोड़ने की क्षमता हासिल करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह दिखाता है कि देश ने कैसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति की है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand