राहुल के खिलाफ मानहानि की शिकायत करने वाले पूर्णेश मोदी बोले, हाई कोर्ट में पेंडिंग है हमारी याचिका

By अनुराग गुप्ता | Jun 24, 2021

सूरत। गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामला दर्ज कराया था। जिसको लेकर राहुल गांधी सूरत की अदालत में पेश हुए। इसी मामले में अब पूर्णेश मोदी का बयान सामने आया है। 

हाई कोर्ट में याचिका पेंडिंग

इससे पहले उन्होंने कहा था कि हाईकोर्ट में पेंडिंग है कि हमारे अहम गवाह को यहां बुलाया जाए। निचली अदालत ने इसे रिजेक्ट कर दिया। इसकी वजह से हम हाई कोर्ट गए हैं। हाई कोर्ट में हमारी याचिका पेंडिंग है। ये गवाह जनसभा की रिकॉर्डिंग करने वाला कैमरामैन है। हम हाई कोर्ट आए हैं कि गवाह को ट्रायल कोर्ट में बुलाया जाए। 

इसे भी पढ़ें: सूरत कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, बोले- निर्भय होना पूरे अस्तित्व का आधार है 

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट में पेश होने से पहले एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि अस्तित्व का पूरा रहस्य यही है कि कोई डर ना हो।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत