सूरत कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, बोले- निर्भय होना पूरे अस्तित्व का आधार है

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को सूरत की एक अदालत में पेश होंगे। उनके खिलाफ यहां पर मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था।

सूरत। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट में पेश होने से पहले एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि अस्तित्व का पूरा रहस्य यही है कि कोई डर ना हो। आपको बता दें कि राहुल गांधी गुरुवार को सूरत की एक अदालत में पेश होंगे। उनके खिलाफ यहां पर मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: कोविड संकट पर राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी: कांग्रेस के श्वेत पत्र पर भाजपा का बयान 

मानहानि मामले को लेकर राहुल गांधी सूरत कोर्ट में पेशी के लिए मौजूद हैं। गौरतलब है कि गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़