जामिया फायरिंग पर ओवैसी ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- कपड़ों से पहचानिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2020

जामिया फायरिंग की घटना पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि अब कपड़ों से पहचानिए। असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना के बाद ट्वीट किया और लिखा कि अनुराग ठाकुर और सभी 9 राष्ट्रवादियों जैसे लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने देश में इतनी नफरत पैदा कर दी है कि एक आतंकी खुलेआम छात्र पर गोली चला रहा है और पुलिस खड़ी हुई देखती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब इसे कपड़ों से पहचानिए।

ओवैसी ने इस दौरान दिल्ली पुलिस पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि जो बहादुरी आपने जामिया में दिखाई थी उसका क्या हुआ। अगर असहाय दर्शक का कोई अवॉर्ड मिले तो दिल्ली पुलिस को ही मिलेगा। क्या आप बता सकते हैं कि ये बैरिकेड पार कर कैसे गया?

इसे भी पढ़ें: जामिया फायरिंग पर बोले अमित शाह, ऐसी घटनाओं को नहीं करेंगे बर्दाश्त, कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो

बता दें कि आज एक प्रदर्शनकारी छात्र गोली लगने से घायल हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी गोली चली और मार्च वाले इलाके में काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती थी फिर भी आरोपी युवक ने फायरिंग कर दी।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा