By अंकित सिंह | Mar 17, 2023
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा फायरब्रांड नेता के तौर पर अपनी छवि बना ली है। वह भाजपा के लिए कई राज्यों में प्रचार भी करते हैं। हाल में ही वह कर्नाटक दौरे पर गए थे जहां उन्होंने कई बड़ी बाते कही थी। इसी को लेकर एआईएमआईएम के चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर पलटवार किया है। अपने ट्वीट में औवैसी ने लिखा कि असम बीजेपी के सीएम ने स्वीकार किया कि मोदी के 8.5 साल के शासन के बाद भी उन्हें एक गर्वित हिंदू नहीं मिला है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि हिंदुओं को अपनी आस्था पर गर्व करने से कौन रोक रहा है?