Karnataka में कांग्रेस पर जमकर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा, मदरसों पर कार्रवाई को लेकर कही यह बात

himanta biswa sarma
ANI
अंकित सिंह । Mar 17 2023 12:00PM

बेलगावी में हिमंत ने कांग्रेस पर हमला किया और लोगों से छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वामी विवेकानंद के सपने के अनुसार नए भारत के निर्माण में पीएम नरेंद्र मोदी की मदद करने का आग्रह किया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस पर जमकर हमलावर रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने दिखाया कि भारत का इतिहास बाबर, औरंगज़ेब और शाजहाँ के बारे में था। मैं बताना चाहता हूं कि भारत का इतिहास उनके बारे में नहीं था, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोबिंद सिंह के बारे में था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले, राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है और कांग्रेस और भाजपा नेता मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में हिमंत बिस्वा सरमा कर्नाटक के दौरे पर गए थे। बेलगावी में हिमंत ने कांग्रेस पर हमला किया और लोगों से छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वामी विवेकानंद के सपने के अनुसार नए भारत के निर्माण में पीएम नरेंद्र मोदी की मदद करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh में दो आदिवासियों की मौत पर कांग्रेस का विधानसभा में हंगामा, बहिर्गमन

सरमा ने कहा कि कभी दिल्ली के शासक मंदिरों को तोड़ने की बात करते थे, लेकिन आज पीएम मोदी के शासन में, मैं मंदिरों के निर्माण की बात कर रहा हूं। यह नया भारत है। कांग्रेस इसे कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस आज नए मुगलों का प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब के शासन के दौरान "'सनातन' संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास किया गया।" भाजपा नेता ने कहा कि कई लोगों को जबरन इस्लाम में परिवर्तित किया गया था। उस समय छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन्म लिया और उन्होंने दिखाया कि भारत माता उनके जैसे बेटे को जन्म दे सकती है जो औरंगजेब को चुनौती दे सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कैम्ब्रिज में बयान देकर बीजेपी के निशाने पर राहुल, ऑक्सफोर्ड का बुलावा वरुण ने ठुकराया, कहा- विदेश में सरकारी नीतियों की आलोचना सही नहीं

भाजपा ने कहा कि भारत में बहुत से लोग गर्व से कहते हैं कि वे मुस्लिम या ईसाई हैं। सीएम सरमा ने कहा, "मुझे इससे कोई समस्या नहीं है लेकिन हमें एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो गर्व से कह सके कि मैं एक हिंदू हूं। भारत को आज ऐसे व्यक्ति की जरूरत है।" सरमा ने राज्य में मदरसों पर अपनी कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लेते हुए कहा कि लोग इसके बजाय स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और मैं सभी मदरसों को बंद करने का इरादा रखता हूं क्योंकि हम मदरसे नहीं चाहते हैं। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़