Bhiwani incident पर बोले ओवैसी, जुनैद-नासिर को संगठित गिरोह ने मारा, भाजपा सरकार इस घटना की ज़िम्मेदार

By अंकित सिंह | Feb 17, 2023

हरियाणा के भिवानी जिले में एक वाहन से राजस्थान के 2 लोगों के जले हुए शव बरामद हुए हैं। इनकी पहचान 25 वर्षीय नासिर और 35 वर्षीय जुनैद के रूप में हुई है। अब इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गए हैं। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीधे तौर पर हरियाणा की भाजपा सरकार को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि जुनैद और नासिर को एक संगठित गिरोह ने मारा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार इस घटना की ज़िम्मेदार है क्योंकि वे इस संगठित गिरोह को संरक्षण देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnal में बोले अमित शाह, सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से, हमने राज्य के विकास को दी नई रफ्तार

ओवैसी ने कहा कि हरियाणा में केंद्र और भाजपा सरकार को ऐसे तत्वों की रक्षा और संरक्षण नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सक्रिय रूप से ऐसे कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा दे रही है जो 'गौ-रक्षक' होने की आड़ में लोगों की हत्या कर रहे हैं और जबरन वसूली कर रहे हैं। उन्हें ऐसे लोगों को बढ़ावा देना बंद करना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Udayveer Sidhu ने काहिरा में ISSF World Cup 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल

Elon Musk बोले: भारत में Starlink की सेवाएं सस्ती रखनी होंगी, प्रतिस्पर्धा से नागरिकों को मिलेगा फायदा

PM Narendra Modi ने CM Vijay संग किया Chennai Metro चरण दो का उद्घाटन

NCB ने असम में 43 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार