रैली में औरंगजेब के समर्थन में नारे लगाए जाने का दावा करने वाले चैनल पर मुकदमा करेंगे ओवैसी, फडणवीस के बयान पर कहा- हम बाबा आदम की औलाद

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2023

महाराष्ट्र में असदुद्दीन ओवैसी द्वारा आयोजित एक रैली में क्रूर मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा किए जाने की खबरों के बाद, एआईएमआईएम अध्यक्ष ने फर्जी खबर बताने वाले समाचार आउटलेट्स पर मुकदमा करने की धमकी दी है। सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा सरकार ने इस तरह की नारेबाजी पर कड़ी आपत्ति जताई है। यह रैली शनिवार शाम को बुलढाणा जिले के मलकापुर में हुई। ओवैसी ने कि रैली में पुलिस मौजूद थी। आप (चैनल) झूठ प्रसारित कर रहे हैं। आप मुसलमानों से कितनी नफरत करेंगे? मैं आपके खिलाफ मामले दर्ज करूंगा।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: जब उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए बोले फडणवीस, तुमको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं

ओवैसी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि हम अब्बा जान आदम की औलाद हैं। ओवैसी ने कहा कि हमारे आदम ने दुनिया में पहला कदम हिंद में रखा। अब्बा जब यहां कदम रखे तो ये अब्बा की जमीन हो गई। 

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल