क्या इफ्तारी में शामिल होंगे राज ठाकरे ? ओवैसी की पार्टी ने मनसे प्रमुख को दिया न्योता

By अनुराग गुप्ता | Apr 30, 2022

नयी दिल्ली। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को इफ्तार की दावत का न्यौता दिया है। जिसके बाद महाराष्ट्र की सियासत गर्मा गयी। दरअसल, रमजान का पाक महीना चल रहा है। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और फिर इफ्तारी करते हैं। इसी बीच एआईएमआईएम ने राज ठाकरे को इफ्तार की दावत में शामिल होने का न्यौता दिया। 

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे की रैली से पहले शिवसेना ने कहा, वह आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब दे सकती है 

सभा के लिए राज ठाकरे को मिली सशर्त अनुमति

राज ठाकरे को एक मई को औरंगाबाद में एक रैली करने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए उन्हें 16 शर्तों का पालन करना होगा। शर्तों के मुताबिक, औरंगाबाद की रैली में 15,000 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होने चाहिए। इसके अलावा लाउडस्पीकर की आवाज सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए गए डेसिबल लेवल में होनी चाहिए। दरअसल, राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को 3 मई तक मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर को हटाने का अल्टीमेटम दिया है और इसी अल्टीमेटम के बीच वह जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह