मध्य प्रदेश में ऑक्‍सीजन की किल्लत हुई कम, 18 जिलों में पहुंचाई गई 540 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

By दिनेश शुक्ल | Apr 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में बुधवार को शासन द्वारा 540 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुँचा दी गई है। ट्रेन और टैंकरों के माध्यम से पहुंच रही ये मेडीकल ऑक्सीजन कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। जिसके बाद कहा जा सकता है कि राज्य सरकार के प्रयासों से आवश्यक माँग से अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति होना शुरू हो गई है। ऑक्सीजन लेकर आ रही ट्रेन और प्रत्येक टैंकर की ट्रेंकिंग भी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में रेलवे ने की कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस 320 बेड की व्‍यवस्‍था

इसी प्रकार से कटनी के लिए दो टैंकरो से 15 मीट्रिक टन, शहडोल के लिए एक टैंकर से 10 मीट्रिक टन, छिंदवाड़ा के लिए एक टैंकर से 16.5 मीट्रिक टन, रतलाम के लिए एक टैंकर से 16.5 मीट्रिक टन, दतिया के लिए एक से पांच मीट्रिक टन, खण्डवा के लिए एक टैंकर से दस मीट्रिक टन, उज्जैन के लिए दो टैंकरों से 26 मीट्रिक टन, शिवपुरी के लिए एक टैंकर से 4.5 मीट्रिक टन, छतरपुर के लिए एक टैंकर से 4.5 मीट्रिक टन, मंडीदीप रायसेन के लिए एक टैंकर से दस मीट्रिक टन और सतना जिले के लिए एक टैंकर से 6.2 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुँचाई गई है। 

 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार ने 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे, पीएसए तकनीक आधारित 8 ऑक्सीजन प्लांट्स किए स्वीकृत

प्रदेश में कोविड मरीजों को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप 471 मीट्रिक टन ऑक्सीजन टैंकरों की जरूरत के विरूद्ध 540 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुँची है। इससे जिलों में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश