पाक संसद हमला मामले में राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, विदेश मंत्री कुरैशी समेत समेत कई नेता हुए बरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की आतंकवाद-निरोधक अदालत (एटीसी) ने 2014 के संसद भवन हमला मामले में राष्ट्रपति आरिफ अल्वी तथा विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी सहित सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेताओं को बरी कर दिया। ‘द डॉन न्यूज’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, पार्टी के जिन अन्य नेताओं को बरी किया गया है, उनमें नियोजन एवं विकास मंत्री असद उमर, रक्षा मंत्री परवेज खट्टक, खाइबर पख्तुनख्वा के श्रम एवं संस्कृति मंत्री शौकत अली यूसुफजई, सीनेटर एजाज अहमद चौधरी तथा पार्टी के पूर्व सदस्य जहांगीर तरीन और अलीम खान शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत की मिसाइल से सहमा पाक, कहा- भारत हमारा कश्मीर हथिया लेगा, एयरफोर्स डिप्टी चीफ को किया बर्खास्त 

पीटीआई और पाकिस्तानी अवामी तहरीक (पीएटी) अगस्त के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं प्रदर्शनकारियों ने 31 अगस्त 2014 को पीटीवी कार्यालय एवं संसद भवन परिसर में तोड़फोड़ की थी तथा एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की बेरहमी से पिटाई की थी। हमले में कथित तौर पर शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री खान, पीएटी के प्रमुख तहरीउल कादरी एवं कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाया गया था।

प्रमुख खबरें

Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी

ये हथकंडे...मसूद अजहर पर पाकिस्तान के 70 लाख वाले इनामी खेल की भारत ने खोली पोल

Pradhan Mantri Awas Yojana पर रायपुर में भिड़े Bhupesh Baghel और Vijay Sharma, आंकड़ों पर तकरार

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हसीरानी रथ को भाजपा का नंदीग्राम टिकट, 1.1 लाख के अंतर पर नजर