करतारपुर गलियारा में हो रही देरी पर पाक ने भारत पर लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारा शुरू करने के समझौते को अंतिम रूप देने के लिये भारत पर प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में देर करने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। प्रस्तावित करतारपुर गलियारा पाकिस्तान के नरोवाल में गुरुद्वारा दरबार साहिब को पंजाब में गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से जोड़ता है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि तयशुदा समय में करतारपुर गलियारा शुरू हो जाये। हालांकि, बैठकों में देरी हो रही है क्योंकि भारत सरकार ऐसे हालात में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत के आयोजन की इच्छुक नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या में शामिल दो आतंकी पाकिस्तानी गिरफ्तार

16 अप्रैल को भारत और पाकिस्तान ने प्रस्तावित गलियारे के तकनीकी पहलुओं पर बैठक का आयोजन किया था। करीब चार घंटे चली बैठक में दोनों देशों के विशेषज्ञों और तकनीशियनों ने पुल के पूरा होने के समय, सड़कों की रूपरेखा एवं प्रस्तावित चौराहों के इंजीनियरिंग पहलुओं पर चर्चा की थी। प्रस्तावित गलियारे पर बैठक ‘‘जीरो प्वाइंट’’पर बने अस्थायी तंबू में हुई थी। बैठक के बाद फैसल ने कहा था कि करतारपुर गलियारे पर पाकिस्तान की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Middle East Crisis की आग भारत के करीब, Hormuz में इंडिया आ रहे जहाज पर Missile Attack, मचा हड़कंप

FIFA World cup 2026 में खेलेगा ईरान? Donald Trump ने जवाब से हो गया साफ

UP में LPG Cylinder की किल्लत? Yogi सरकार का बड़ा Action, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Global Supply Chain में टेंशन का असर, Delhi High Court में LPG संकट से भोजन सेवा ठप।