कश्मीर मुद्दे पर दुनिया भर में फजीहत के बाद अब इमरान खान को ईरान से आस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ कश्मीर के हालात पर चर्चा की। भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद से भारत पाकिस्तान के बीच तनाव है।

खान ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव कम करने में मदद करने के लिए रविवार को तेहरान यात्रा पर गए थे। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में रूहानी से बातचीत की और बाद में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई से मुलाकात की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि खान ने कश्मीर मुद्दे पर रूहानी से बातचीत की और कश्मीर मुद्दे पर ‘ईरान के समर्थन’ के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र