पाकिस्तान ने दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों को खरीदने की मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

पेशावर। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने मंगलवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पेशावर स्थित पैतृक घरों को खरीदने की मंजूरी प्रदान कर दी जिन्हें संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा। पेशावर के जिला आयुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) खालिद महमूद ने अभिनेताओं के घरों के वर्तमान मालिकों की आपत्तियों को खारिज कर दिया और दोनों घरों को पुरातत्व विभाग को सौंपने के आदेश दिए।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ एनिमेटेड अवतार में डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगी रिलीज

जिला आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, जमीन (दिलीप कुमार और राज कपूर के घर) अधिग्रहण करने वाले विभाग के नाम रहेगी यानी निदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय। प्रांतीय सरकार ने कपूर के आवास की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये जबकि कुमार के घर की कीमत 80 लाख रुपये तय की। हालांकि, कपूर की पैतृक हवेली के मालिक अली कादिर ने 20 करोड़ रुपये जबकि कुमार के पैतृक घर के मालिक गुल रहमान ने संपत्ति के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका