पाकिस्तान ने गुजरात के 30 मछुआरों को किया गिरफ्तार, छह नौकाएं की जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2019

अहमदाबाद। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास से सोमवार को गुजरात के कम से कम 30 मछुआरों को गिरफ्तार किया। पोरबंदर स्थित ‘नेशनल फिशवर्कर्स फोरम’ (एनएफएफ) के सचिव मनीष लोधरी ने बताया कि पीएमएसए ने मछली पकड़ने की छह नौकाओं को भी जब्त किया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में वोटिंग से पहले केजरीवाल का मोदी पर करारा हमला

लोधरी ने कहा, ‘‘ छह नौकाओं पर सवार 30 मछुआरों को पीएमएसए ने आईएमबीएल के नजदीक आज सुबह पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें अब कराची तट पर ले जाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने IMF में कार्यरत अर्थशास्त्री को केंद्रीय बैंक का गवर्नर नियुक्त किया

ये सभी नौकाएं पोरबंदर बंदरगाह से कुछ दिन पहले समुद्र में उतरी थीं।’’ उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी एजेंसियां नियमित तौर पर आईएमबीएल से भारतीय मछुआरों को पकड़ती रहती है। मछुआरों की यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब पिछले महीने ही पाकिस्तान ने सद्भावना के तहत 100 भारतीय मछुआरों को छोड़ा था। इनमें अधिकतर गुजरात के थे।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana