पाकिस्तान दुनिया के लिए खतरा, उसका बायकॉट करना होगा- बेल्जियम के सांसद का बड़ा बयान

By निधि अविनाश | Oct 04, 2021

ओसामा बिन लादेन जैसे आंतकी को पनाह देने वाला पाकिस्तान आतंकवाद को सपोर्ट करता है इस बात से तो पूरी दुनिया ही वाकिफ है और अब तो नौबत ऐसी है कि तालिबान का सपोर्ट करने के चक्कर में पाकस्तान अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार चुका है। अफगानिस्तान में तालिबानी हुकुमत का समर्थन करने वाले पाकिस्तान का अब कई देश खुलकर विरोध कर रहे हैं।हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने लंदन दौरे पर आए थे जहां उनका जमकर विरोध हुआ। वहीं बेल्जियम देश भी पाकिस्तान का खुलेआम विरोध करता नजर आ रहा है। उत्तरी यूरोप के देश बेल्जियम ने पाकिस्तान को आतंकियों का समर्थन करने वाला देश करार दिया है। एक खबर के मुताबिक,बेल्जियम के प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें बेल्जियम के सांसद फिलिप डेविन्टर ने खुलेआम पाकिस्तान को आतंकी देश बताया और पाक के हरकतों पर चिंता भी जाहिर की। 

बेल्जियम के सांसद फिलिप डेविन्टर ने आतंकियों  का समर्थन करने वाले पाकिस्तान के साथ रिश्ता नहीं रखने को कहा है। उन्होनें कहा कि, तालिबान की तरह पाकिस्तान भी दुनिया के लिए एक खतरा है। फिलिप डेविन्टर ने यूरोपियन यूनियन की राजनीतिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आगे कहा कि, पाकिस्तान पूरे क्षेत्र को अशांत करने की कोशिश में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो हमेशा से अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को बढ़ावा देता है और आगे भी देता आएगा। उन्होंने दुनियाभर के देशों से पाकिस्तान को बायकॉट करने के लिए कहा है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट