Pakistan: अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले इमरान खान ने अपनी पार्टी के सांसदों को दिलाया जीत का यकीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

इस्लामाबाद, पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों को जीत हासिल होने के प्रति आश्वस्त किया, जबकि विपक्ष के नेता शाहबाज़ शरीफ ने प्रधानमंत्री के खिलाफ ‘देशद्रोह’ का मामला दर्ज किए जाने की मांग की। क्रिकेटर से राजनेता बने खान (69) अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे हैं जो विपक्ष के नेता शरीफ ने 28 मार्च को नेशनल (कौमी) असेंबली में पेश किया था, जिसपर रविवार को मतदान होना है। खान को, उन्हें प्रधानमंत्री पद से बेदखल करने की विपक्ष की कोशिश को नाकाम करने के लिए निचले सदन में 342 में से 172 सदस्यों के समर्थन की ज़रूरत है। वहीं, विपक्ष का दावा है कि उसके पास 175 सांसदों का समर्थन है और खान को प्रधानमंत्री पद से फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।

जियो न्यूज़’ की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक नेता देशद्रोह और देशभक्ति में शामिल होते हैं, तो मामला हाथ से निकल जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर खान संविधान और कानून के खिलाफ जाते हैं, तो वे अपना काम करेंगे। शरीफ का देशद्रोह पर बयान ऐसे वक्त आया है, जब प्रधानमंत्री खान ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव एक विदेशी साजिश है। शरीफ का आरोप है कि खान हार मानने के बजाय देश को बांटने में मसरूफ हैं और वह संविधान और कानूनी रास्ता अख्तियार नहीं कर रहे हैं। विपक्ष के नेता ने अविश्वास प्रस्ताव से पहले रविवार को खान के प्रदर्शन के आह्वान पर कहा, वह (खान) कल संसद में लिए जाने वाले फैसले को नाकाम करने के लिए अपने समर्थकों को उकसा रहे हैं। खान 2018 में सत्ता में आए थे और उनके दो सहयोगी दलों ने उनका साथ छोड़ विपक्षी खेमे का दामन थाम लिया है। खान ने कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे और आखिरी गेंद तक खेलेंगे तथा रविवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे।

प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से अपील की कि वे उनकी सरकार के खिलाफ कथित रूप से रचे गए विदेशी षड्यंत्र’के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन’ करें। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास अविश्वास प्रस्ताव पर रविवार को होने वाले अहम मतदान के लिए एक से ज्यादा योजनाएं हैं। पाकिस्तान में आजतक किसी भी प्रधानमंत्री ने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है और न ही किसी प्रधानमंत्री को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया है। खान, अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने वाले तीसरे प्रधानमंत्री हैं। संघीय सरकार में एक उच्च स्तरीय सूत्र ने बताया कि सरकार और संयुक्त विपक्ष के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर पिछले दरवाजे से बातचीत जारी है।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur से CM Yogi का बड़ा ऐलान, UP में 35 करोड़ पौधों का Mega Plantation Drive शुरू

World Cup: एक्स्ट्रा टाइम में Alvarez और Martinez का कमाल, स्विट्जरलैंड को हराकर Argentina सेमीफाइनल में

World Cup: Embolo के Red Card पर भड़के Swiss कोच, बोले- इस नियम ने हमारा खेल बर्बाद कर दिया

Twisha Sharma Death Case: AIIMS ने फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंपी, जिम्नास्टिक बेल्ट बनी अहम सबूत