पाकिस्तान ITF के फैसले के खिलाफ कर सकता है अपील, जानें पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2019

कराची। पाकिस्तान टेनिस महासंघ बुधवार को एक अहम बैठक में फैसला लेगा कि भारत के खिलाफ डेविस कप मुकाबला इस्लामाबाद की बजाय अन्यत्र कराने के आईटीएफ के फैसले के खिलाफ वह अपील करेगा या नहीं। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने 29 और 30 नवंबर को होने वाले इस मुकाबले का आयोजन इस्लामाबाद के बजाय किसी तटस्थ स्थान पर कराने का फैसला किया है। पीटीएफ अध्यक्ष सलीम सैफुल्लाह ने कहा कि हम भावी कार्रवाई के बारे में बैठक में फैसला लेंगे। हमारे पास अपील का विकल्प है। 

हमारे शीर्ष खिलाड़ियों ऐसाम उल हक और अकील खान ने साफ कर दिया है कि इस्लामाबाद में मुकाबला नहीं होने पर वे नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिये यह कठिन स्थिति है। हमारे पास तटस्थ स्थान चुनने का विकल्प है लेकिन अब ग्रासकोर्ट स्थान तलाशना कठिन होगा। हार्डकोर्ट पर खेलना हमारे हक में नहीं रहेगा। सैफुल्लाह ने कहा कि वह डेविस कप को लेकर भारत के रवैये से निराश हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने खेलों के टूर्नामेंट का राजनीतिकरण कर दिया । मैने सुना है कि एआईटीएफ इस्लामाबाद टीम भेजने को तैयार था लेकिन सरकार से मंजूरी नहीं मिली। मैं इसे सियासत ही कहूंगा।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प