Pakistan ने रूस पर कराया बड़ा आतंकी हमला! 150 लोगों की मौत के मामले में अब पुतिन करेंगे हिसाब

By अभिनय आकाश | Apr 28, 2025

पाकिस्तान ने ऐलान किया कि वो पहलगाम हमले की जांच चीन और रूस से करवाना चाहता है। लेकिन रूस का नाम लेते ही पाकिस्तान पर बिजली गिर गई। खबर आई है कि पहलगाम में आतंकी हमला कराने से पहले पाकिस्तान रूस में हुए एक बड़े आतंकी हमले में शामिल मिला है। यानी जिस रूस से पाकिस्तान पहलगाम की इंटरनेशनल जांच करवाना चाहता है, उसी रूस पर पाकिस्तान ने हमला किया है। अब भारत और रूस दोनों मिलकर पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे। घबराहट और बौखलाहट में पाकिस्तान ने खुद ही अपने गले में फंदा डाल दिया है। इस फंदे को कसने का काम रूस और भारत मिलकर करेंगे। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मन की बात कार्यक्रम में एक बार फिर दोहराया है कि बदला जरूर लिया जाएगा क्योंकि पूरे भारत का खून खौल रहा है। ये बयान सुनकर पाकिस्तान को अंदाजा हो गया कि कुछ न कुछ तो बड़ा होने वाला है। इससे बचने के लिए पाकिस्तान ने एक चाल चली कि पहलगाम की अंतरराष्ट्रीय जांच हो और ये जांच चीन और रूस के द्वारा की जाए। 

इसे भी पढ़ें: अब होगा तगड़ा एक्शन, भारत के लिए क्रेमलिन में पुतिन-US अधिकारी की मीटिंग?

पिछले साल मार्च में मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकी हमले में कई निहत्थे नागरिक मारे गए थे। यह हमला इस्लामिक स्टेट (आईएस)-विलायत खोरासन की अफगान शाखा के समर्थकों द्वारा किया गया था। ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया है। रूसी अधिकारी सूचना की पुष्टि कर रहे हैं और हाल के वर्षों में रूस में हुए सबसे भीषण आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को सौंपने के लिए जल्द ही इस्लामाबाद से संपर्क कर सकते हैं, ईटी को पता चला है। मॉस्को ने पहले क्रोकस आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को सौंपने के लिए अफगानिस्तान से संपर्क किया था, लेकिन मामले से परिचित सूत्रों ने दावा किया कि जब तक काबुल उसे पकड़ पाता, तब तक चरमपंथी आतंकवादी पाकिस्तान में घुस चुका था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution मामले में NGT सख्त, Police Commissioner से बंद फैक्ट्रियों के Inspection पर मांगा जवाब

Delhi Police का बड़ा Action: 28 साल तक चकमा देने वाला Proclaimed Offender राजिंदर बैरागी गिरफ्तार

Amarnath Yatra Security: रामबन से गुजरा 28वां जत्था, कड़े सुरक्षा घेरे में 4 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Iran के पास कभी नहीं होंगे Nuclear Weapons, बातचीत से गिरेंगे Oil Prices, जेडी वेंस का दावा