भारतीय पनडुब्बी रोकने का पाकिस्तान ने किया दावा, भारत ने दावे की खोली पोल

By अंकित सिंह | Oct 20, 2021

एक ओर जहां भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर प्रशंसकों में उत्साह है। वहीं, भारत को लेकर पाकिस्तान लगातार झूठ पड़ोसने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, पाकिस्तानी नौसेना की ओर से दावा किया गया था कि उसने अपनी जल सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रही भारतीय पनडुब्बी का पता लगाया है। इतना ही नहीं, दावे में यह भी कहा गया पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय पनडुब्बी को अपने इलाके से भी खदेड़ भी दिया। अपने ऐसे प्रोपेगेंडा को धार देने की कोशिश में पाकिस्तान की ओर से इस से जुड़ा एक वीडियो भी जारी कर दिया गया। इस वीडियो ने पाकिस्तान के झूठे दावे की पोल भी खोल दी। 

इसे भी पढ़ें: पाक के पूर्व क्रिकेटर का बयान, कहा- दबाव में है भारत इसलिए धोनी को बनाया मेंटॉर

भारत ने ऐसे खोला पोल

नौवहन अभियानों से परिचित अधिकारियों ने पाकिस्तान के इस दावे की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह दावा विश्वसनीय नहीं है और इस बारे में सामने आए ब्यौरे के अनुसार यह पनडुब्बी पड़ोसी देश के जल क्षेत्र की सीमा से काफी दूर थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के जल क्षेत्र की सीमा उसके तट से 12 समुद्री मील की दूरी तक है। नौवहन अभियान से परिचित अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में सामने आए ब्यौरे के मुताबिक पनडुब्बी की स्थिति कराची बंदरगाह से 150 समुद्री मील दूर थी जो पाकिस्तानी जल क्षेत्र की सीमा से काफी दूर है। एक अधीकारी ने बताया कि वीडियो शूट करते समय भारतीय पनडुब्बी अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में थी। ऐसे में पाकिस्तान का दावा झूठा साबित हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Kulgam Attack: Farooq Abdullah ने उठाया गंभीर सवाल, राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं हत्याएं?

Bangladeshi Infiltrators को कतई नहीं बख्शते Himanta Biswa Sarma, दनादन एक्शन से घुसपैठियों के बीच मचा हड़कंप

भारत खुशकिस्मत, परखी हुई Leadership मिली: CM Naidu ने Bogapuram में PM Modi की जमकर तारीफ की

Yes Milord: सब CJP में लगे थे, इधर कोर्ट में शिवसेना टूट की कहानी क्या पलटने वाली है?