भारत से हारने के बाद खुदकुशी करना चाहते थे पाक कोच मिकी आर्थर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2019

लंदन। पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने दावा किया है कि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से उनकी टीम की हार के बाद वह इतने टूट चुके थे कि खुदकुशी करना चाहते थे। पाकिस्तानी टीम को भारत से 89 रन से मिली हार के बाद मीडिया, प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों से काफी आलोचना झेलनी पड़ी। आर्थर के हवाले से मीडिया ने कहा, ‘‘पिछले रविवार को मैं आत्महत्या करना चाहता था।

इसे भी पढ़ें: स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने शाकिब अल हसन को बताया लीजैंड

पाकिस्तान ने अगले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रखा है। आर्थर ने कहा कि उनकी टीम बाकी सारे मैच जीतने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा ,‘‘ हम अपने खिलाड़ियों को बारंबार यही कहते हैं कि यह बस एक मैच था। हमें आगे अच्छा खेलना है।’’

प्रमुख खबरें

NSA डोभाल के कमरे में घुसे कई रूसी अधिकारी, अंदर क्या हुआ?

Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार

भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश की बड़ी बैठक, ईरान जंग के बीच क्या बड़ा खेल?

जंग के बीच 7 दोस्त देशों को तेल भेजेगा भारत, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान