पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

लाहौर। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ जारी सात मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि  शाह को निमोनिया का पता चलने के बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह काफी बेहतर महसूस कर रहा है। बोर्ड से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक शाह टीम होटल में वापस आ गए हैं जहां वह  कोविड-19 से जुड़ी सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार