बाल-बाल बचे पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान! उड़ान के 5 मिनट बाद ही विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

By अंकित सिंह | Sep 11, 2022

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार सुर्खियों में रहते हैं। पाकिस्तान में उनकी सरकार जाने के बाद वह लगातार लोगों से मिलने का कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनका एक कार्यक्रम 10 सितंबर को भी था। इसके लिए इमरान खान चकलाला से गुजरांवाला जा रहे थे। लेकिन, उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान सड़क मार्ग से रैली स्थल पर पहुंचे। सूत्रों का दावा है कि इमरान खान इस घटना में बाल-बाल बच गए। उनके विमान में तकनीकी खराबी आई थी। समय रहते ही इस खराबी का पता चल गया। पायलट ने सही सलामत विशेष विमान को सुरक्षित नीचे उतारने में कामयाबी हासिल की।

इसे भी पढ़ें: अब तो हद ही हो गई! पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अफगानिस्तान पर कसा तंज, बोले- 'जुम्मा जुम्मा 8 दिन के बच्चे हैं'

अपने संबोधन में इमरान खान ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन्ना साहब ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया था। लेकिन अब देश एक अलग ही गुलामी में है। इससे पहले इमरान खान ने सरकार को आगाह करते हुए साफ तौर पर कहा था कि अगर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का राजनीतिक उत्पीड़न जारी रहा तो वह इस्लामाबाद तक एक विशाल रैली निकालेंगे। आपको बता दें कि पाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने इमरान खान के खिलाफ दर्ज आतंकवाद के मामले में उनकी जमानत अवधि को 12 सितंबर तक बढ़ा दी है।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन