पाकिस्तान हॉकी टीम जूनियर विश्व कप में हिस्सा लेने भारत पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

नयी दिल्ली| पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक भुवनेश्वर में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में भाग लेने के लिए शनिवार को यहां पहुंची।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के खेल मंत्री ने कहा, पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के सफल आयोजन के लिए तैयार

पाकिस्तानी हॉकी टीम की भारत यात्रा नयी दिल्ली द्वारा करतारपुर साहिब गलियारे को फिर से खोलने के निर्णय के कुछ दिनों बाद हो रही है।

पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी आफताब हसन खान ने जूनियर हॉकी विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत पहुंची पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।’’

उच्चायोग प्रभारी ने हॉकी टीम के सम्मान में दोपहर के भोजन की मेजबानी की और टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हॉकी को पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल बताते हुए उम्मीद जतायी किखिलाड़ी जज्बे और अपनी क्षमता के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

उच्चायोग ने बताया, ‘‘ मुख्य कोच, टीम प्रबंधन के सदस्यों और खिलाड़ियों ने यहां से भुवनेश्वर रवाने होने से पहले पाकिस्तान उच्चायोग के आतिथ्य की सराहना की। वे मैचों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter