UNHRC में पाकिस्तान ने छेड़ा कश्मीर राग, भारत बोला- आतंक की फैक्ट्री चलाने वालों का मानवाधिकार पर चिंता जताना छलावा

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2022

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। बैठक में भारत ने कहा कि पाकिस्तान सबसे ज्यादा आतंकियों को पनाह दे रहा है। पाकिस्तान का भारतीय लोगों के मानवाधिकार की चिंता करना सिर्फ और सिर्फ एक छलावा है। भारत ने अपने "दुर्भावनापूर्ण प्रचार" को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के मंच का एक बार फिर से दुरुपयोग करने के लिए पाकिस्तान की आलोचना करते हुए परिषद से इस्लामाबाद को अपने राज्य प्रायोजित आतंकवाद को समाप्त करने और क्षेत्रों में आतंकवादी ढांचे को खत्म करने के लिए विश्वसनीय कदम उठाने के लिए कहने का आग्रह किया है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान में 10 मानवीय सहायता मिशन भेजे : पेंटागन

 खलील हाशमी के बयान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारत के फर्स्ट सेक्रेटरी पवन कुमार बढ़े ने राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए कहा कि दुनिया के आतंकियों को पनाह देने वाला मुल्क, जिस देश में यूएन प्रतिबंधित आतंकी हों उस देश का मानवाधिकार पर बोलने से ज्यादा बड़ा झूठ कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान का मानवाधिकार में सबसे बड़ा योगदान यही होगा कि वह आतंक की फैक्ट्री चलाना बंद कर दे।

प्रमुख खबरें

DU Internship: जापानी कंपनी Sprix Learning में मौका, मिलेगा ₹60,000 स्टाइपेंड

जीतने के बाद इसे ढहा देंगे... टेक्सास में 90 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा को लेकर धमकी, फिर भारतीय मूल के सैनिक ने...

Jamui छेड़छाड़ मामले में NDA और विपक्ष के बीच तेज हुई जुबानी जंग

ADAG के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को Delhi High Court से मिली राहत, मेडिकल आधार पर जमानत मंजूर