PAK पूर्व कप्तान इंजमाम को भरोसा, इंग्लैंड से अब भी श्रृंखला जीत सकती है टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2020

नयी दिल्ली। पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान को इंग्लैंड से बेहतर टीम बताते हुए कहा है कि अजहर अली की टीम में पहले टेस्ट में हार से उबरकर वापसी करते हुए तीन मैचों की श्रृंखला जीतने की क्षमता है। पाकिस्तान की टीम ओल्ड ट्रैफर्ड में पहले टेस्ट के अंतिम दिन मजबूत स्थिति में थी लेकिन जो बटलर और क्रिस वोक्स की उम्दा पारियों से टीम को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए 120 टेस्ट में 8830 रन और 378 एक दिवसीय मैचों में 11739 रन बनाने वाले 50 साल के इंजमाम ने कहा कि जीत की स्थिति में होने के बावजूद पाकिस्तान को हारते हुए देखना निराशाजनक था लेकिन उन्होंने दूसरे टेस्ट में मजबूत वापसी के लिए अपने देश की टीम का समर्थन किया। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से बेहतर है और हमें पहला टेस्ट जीतना चाहिए था।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार