Pakistan ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है, फारूक अब्दुल्ला की चेतावनी- भारत ने PoK पर नजर डाली तो एटम बम गिरेगा

By अभिनय आकाश | May 06, 2024

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया। देश के एक वीर सपूत ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। सुरक्षाबल आतंकवादियों को पकड़ने और उन्हें जहन्नुम पहुंचाने के लिए चप्पे चप्पे पर तैनात हैं। लेकिन देश के नेता 2024 के चुनावी माहौल में शाहदत पर सियासत चमकाने की कोशिश कर रहे हैं।  सीमा पार से आतंकियों को भारत में आतंक फैलाने के लिए भेजा जाता है। पूंछ में आतंकी हमला होता है। घात लगाकर हमले को अंजाम दिया जाता है। आतंकी हमले में हमारे देश के वीर सपूत शहादत देते हैं। लेकिन इस बीच घाटी के नेता खून से लिखकर चेतावनी देने की बात कर रहे हैं। सियासत चमका रहे है। आतंकी हमले की टाइमिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं। एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है। 

इसे भी पढ़ें: Poonch Attack: आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान दूसरे दिन भी जारी

राजनाथ सिंह ने दर्शकों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि चिंता मत करें। पीओके हमारा था, है और हमारा रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत की बढ़ती शक्ति, प्रतिष्ठा और आर्थिक प्रगति के कारण पीओके के लोग भारत में शामिल होना चाहेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कटक में एक संवाद सत्र के दौरान दोहराया कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है, जैसा कि भारतीय संसद द्वारा पारित एक प्रस्ताव में कहा गया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल