पाकिस्‍तान की हार के बाद गृहमंत्री शेख रशीद की बोलती बंद, हजारों की संख्या में लोग कर रहे Troll

By निधि अविनाश | Nov 12, 2021

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर आईसीसी T-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, पाकिस्तान की करारी शिक्सत के बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद अब सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे है। बता दें कि, T-20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान टीम ने जब भारत को हराया था तो शेख रशीद ने इस जीत को इस्लाम की जीत बताया था। इसी को देखते हुए अब पाकिस्तानी टीम की जब करारी हार हुई है तो लोग पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद से सवाल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या पाक क्रिकेट टीम की हार एक इस्लाम की हार है? आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर हजारों की संख्या में लोग शेख रशीद को ट्रोल कर रहे हैं। भारत के एक ट्वीटर युजर ने शेख रशीद से पूछा कि, पाकिस्तान की हार भी क्या एक इस्लाम की हार है? जैसा कर्म करोगा उसका वैसी ही फल मिलेगा। वहीं एक युजर ने पाक गृहमंत्री की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि, इस्लाम की हार हुई? क्या ईसाइयों की जीत हुई?

पाकिस्‍तान की हार के बाद गृहमंत्री शेख रशीद की बोलती बंद हो गई। बता दें कि, रशीद ने एक ट्वीट पोस्ट किया है जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया से हार मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सांत्वना दे रहे है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पाकिस्‍तान आपने अच्‍छा खेला। सेमीफाइनल को छोड़कर आपने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। फिर भी कोई बात नहीं। पाकिस्‍तान की 22 करोड़ जनता के चेहरे पर खुशी लाने और शानदार प्रयास के लिए धन्‍यवाद। गौरतलब है कि, भारत के खिलाफ पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने दुनियाभर के मुसलमानों को पाकिस्तान की जीत पर बधाई दी थी। वीडियो में रशीद ने इस्लाम जिंदाबाद के नारे भी लगाए थे और कहा था कि, पाकिस्तान की जीत के पीछे भारत के मुसलमान की भी चाह थी। 

प्रमुख खबरें

गोल्ड से ज्यादा LA 2028 Olympics के लिए सीधा टिकट मायने रखता है: Savita Punia

Mahalaxmi Vrat Udyapan 2026: महालक्ष्मी व्रत समापन पर करें कलश विसर्जन, दोपहर 12:35 बजे तक है Shubh Muhurat

Meerut Police Encounter: बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए

Shukra Vakri से Mesh, Mithun और Kark राशि वालों की बदलेगी किस्मत, होगी तरक्की