पाक को औद्योगीकरण में तेजी लाने, रोजगार मुहैया कराने के लिए निवेश की जरूरत: इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2021

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि उनके देश को औद्योगिकीकरण में तेजी लाने और अपनी बढ़ती आबादी को रोजगार मुहैया कराने के लिएविशेष रूप से चीन से निवेश की जरूरत है।

खान ने कहा, “पाकिस्तान को औद्योगीकरण में तेजी लाने के लिए निवेश की जरूरत है। हमारी बढ़ती आबादी के लिए अधिकतम रोजगार के अवसर पैदा करना महत्वपूर्ण है, जिनमें से 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु के हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘संबंधित अधिकारी पाकिस्तान में निवेश करने और एसईजेड को स्थापित करने के लिए अधिक से अधिक चीनी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए भूमि, बिजली और गैस कनेक्शन और कर प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए सभी संभव उपाय करें।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी आतंकियों से सूचनाएं साझा करने वाला संदिग्ध जासूस गिरफ्तार

प्रमुख खबरें

Middle East Escalation | ईरान का नामोनिशान मिटा देगा, अमेरिका-ईरान में आर-पार की जंग, Donald Trump बड़ा कांड करने की फिराक में!!!

बहराइच के कतर्नियाघाट में तेंदुए के हमले में सो रहे युवक की मौत

यूक्रेन पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत

कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 19 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कीं