पाकिस्तान ने आम लोगों के लिये राष्ट्रपति भवन के दरवाजे खोले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2018

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा वाले आलीशान राष्ट्रपति भवन को आम जनता के लिये खोल दिया। राष्ट्रपति भवन का आधिकारिक नाम ऐवान-ए-सदर है। यह राजधानी के अति सुरक्षा वाले रेड जोन के कांस्टिट्यूशन एवेन्यू में मारगल्ला हिल्स पर स्थित है। राष्ट्रपति भवन आधुनिक पिरामिड वास्तुकला की शानदार शैली को दर्शाता है।

इसके एक ओर प्रधानमंत्री आवास और दूसरी ओर संसद भवन है। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ताहिर खुशनूद ने कहा कि पहचान पत्र दिखाकर आम लोगों को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक भवन में प्रवेश की अनुमति है।

यह भी पढ़ें-  दिल्ली के रामलीला मैदान में राम-राम, VHP की बड़ी धर्मसभा में मंदिर मंथन

इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने चुनावों के दौरान सत्ता में आने पर देश की मुख्य इमारतों को आम लोगों के लिये खोलने का वादा किया था। उसी वादे के तहत यह फैसला किया गया। इस नीति के तहत लाहौर, कराची और पेशावर में गवर्नर हाउस को पहले ही आम लोगों के लिये खोल दिया गया था। सितंबर में लाहौर में गवर्नर हाउस खुलने के पहले ही दिन 4 हजारों लोगों ने इसका दीदार किया था।

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा