पाकिस्तान ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा, UN सुरक्षा परिषद में भारत का किया विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान ने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी और अस्थायी सदस्यता का विरोध किया है। मंगलवार को यहाँ विश्व निकाय को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कहा कि हमारी दृष्टि में जी-4 समूह का कम से कम एक सदस्य सुरक्षा परिषद् का स्थायी या अस्थायी सदस्य होने की योग्यता नहीं रखता है।

जी-4 समूह में भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान हैं जो सुरक्षा परिषद् में एक दूसरे की स्थायी सदस्यता का समर्थन करते हैं। अकरम ने भारत का नाम लिए बिना कश्मीर मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि (उस) देश ने सुरक्षा परिषद् के प्रस्तावों का खुले आम उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि पांच अगस्त को भारत ने तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य पर लागू अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त कर दिए थे जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। 

प्रमुख खबरें

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प