Pakistan ने टैंगों के सहारे छेड़ा दोस्ती वाला तराना, भारत ने T फॉर टेररिज्म बता दिखाया आईना

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2025

भारत के साथ संबंधों के बारे में पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के बयान 'टैंगो में दो की जरूरत है' पर भारत का भी जवाब सामने आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पाक विदेश मंत्री के टैंगों वाले बयान पर कहा कि वहां प्रासंगिक 'टी' शब्द 'टेररिज्म' है, न कि टैंगो। आपको बता दें कि पाकिस्तान के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार भारत से दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार करने का आग्रह किया और कहा कि टैंगो में दो की जरूरत होती है। भारत के साथ पाकिस्तान के व्यापार संबंधों के बारे में बोलते हुए, डार ने संबंधों को बेहतर बनाने में मदद के लिए एक माहौल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: India-Pakistan ने एक दूसरे को सौंपी परमाणु ठिकानों की लिस्ट, जानें- क्यों निभाई जाती है ये प्रक्रिया

गौरतलब है कि 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सेना के काफिले पर हमले के बाद भारत के युद्धक विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया था। जिसके बाद संबंधों में और तनाव आया। इसके बाद, भारत ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त किया। जिससे संबंध और बिगड़ गए। 

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ