एशिया कप की तैयारी में जुटा पाकिस्तान, बाबर आजम के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान

By अंकित सिंह | Aug 03, 2022

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम तैयारियों में जुट गई है। पाकिस्तान को अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ 28 अगस्त को दुबई में खेलना है। इन सब के पीछे पाकिस्तान की ओर से 15 सदस्य टीम का भी ऐलान कर दिया गया है। कप्तान बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान की यह 15 सदस्य टीम एशिया कप में उतरेगी। हालांकि, इस टीम में हसन अली को मौका नहीं दिया गया है। हसन अली टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे। हालांकि, पिछले T20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी खूब पिटाई हुई थी। हसन अली की जगह पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज नसीम शाह को मौका दिया है।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिरी

इसे भी पढ़ें: Asia Cup में होगा भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना, तारीखों का हुआ ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

8 अगस्त को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप में 28 अगस्त को पाकिस्तान का सामना करेगी दोनों टीमों के बीच चार सितंबर को सुपर फोर चरण में दूसरा मुकाबला हो सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और शारजाह में 27 अगस्त से 11 सितंबर तक टी20 प्रारुप में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा ट्विटर पर की। उन्होंने कहा कि इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। 27 अगस्त से एशियाई क्रिकेट में प्रभुत्व का मुकाबला। फाइनल 11 सितंबर को होगा। एशिया कप का 15वां सत्र टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये आदर्श होगा। कार्यक्रम के मुताबिक भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान और क्वालीफायर टीम (अभी तय होना बाकी है) के साथ है जिसमें भारत और पाकिस्तान का सामना 28 अगस्त को होगा। भारतीय टीम 31 अगस्त को ग्रुप की तीसरी टीम क्वालीफायर के साथ भिड़ेगी जबकि पाकिस्तान की टीम क्वालीफायर के खिलाफ दो सितंबर को खेलेगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर