पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2025

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शनिवार को चीन की छह दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शरीफ़ संबंधों को बढ़ावा देने के लिए चीनी नेतृत्व और व्यापारिक नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, शरीफ चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग के साथ बैठकें करेंगे।

इस दौरान पाकिस्तान-चीन द्विपक्षीय सहयोग के बहुआयामी आयामों पर चर्चा की जाएगी। वह जापानी आक्रमण के विरुद्ध चीनी जन प्रतिरोध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बीजिंग में आयोजित सैन्य परेड में भी भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

UP Election 2027 के वादों के लिए सपा ने तैयार किया पांच साल का वित्तीय खाका: अखिलेश यादव

Lucknow के सहारा शहर परिसर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Revanth Reddy का BRS पर वार, KCR ने तेलंगाना का पानी जगन सरकार के पास गिरवी रखा

Haryana Assembly में मनाया गया Constitution Day, सीएम सैनी और हुड्डा ने पढ़ा प्रस्तावना