पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे, भारतीय सेना ने दिया कड़ा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के स्वजियां सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री का सपना नहीं होगा कभी पूरा: गौतम गंभीर

पाकिस्तानी सेना ने गत शुक्रवार को दिगवार सेक्टर में अग्रिम इलाके में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की जिसमें दो लोग घायल हो गए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लगातार संघर्ष विराम उल्लंघनों के जवाब में गत मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर सात पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को ध्वस्त कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, कश्मीर मसले को खत्म करेंगे मोदी

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान पुंछ में नियंत्रण रेखा पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के लिए भारी हथियार और 120 एमएम के मोर्टार बमों का इस्तेमाल कर रहा है जिसके कारण लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा