भारत के लोगों...अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें बिलावल भुट्टो ने क्या कहा?

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2025

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक विमान दोपहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जा गिरा। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, इस घटना में विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी यात्रा कर रहे थे। भारत में हुए इस विमान हादसे पर पाकिस्तान की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: चीन और पाकिस्तान को दिया जाएगा जवाब! अरब सागर में ताकत बढ़ा रही Indian Navy, अब कर रही है Britain Royal Navy के संग अभ्यास

 एपी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया, ऐसा लग रहा है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस आयुक्त से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी आतंकी को उठा लाया अमेरिका, जानें कहां पर हमला करने की रच रहा था साजिश

 घायल हुए 25 लोगों की सूची जारी

अहमदाबाद पुलिस ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों की सूची जारी की है। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घायल हुए लगभग 50 लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है। एयर इंडिया ने विदेशी नागरिकों के लिए हॉटलाइन नंबर जारी किया है। एयर इंडिया ने कहा कि समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 के अलावा, हमने विदेशी नागरिकों के लिए एक और हॉटलाइन नंबर +91 8062779200 जोड़ा है।  

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Indonesia Forest Fire: बारिश के लिए 3000 लोगों ने पढ़ी विशेष नमाज

Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार

Kashmiri Pandits पर हुए अत्याचार का चुन चुन कर हिसाब ले रही Modi सरकार, 1998 के Wandhama Massacre में 23 लोगों की निर्मम हत्या की फाइल दोबारा खोली