बनते बिगड़ते रिश्तों के बीच पाकिस्तान ने भारत के साथ डाक सेवा बहाल की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के साथ डाक सेवा तीन महीने तक निलंबित रखने के बाद फिर से बहाल कर दी है। भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के निर्णय के मद्देनजर पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच डाक सेवा निलंबित कर दी थी। यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया ने मंगलवार को दी।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने अपने कैबिनेट में किया बड़ा फेरबदल, उमर दोबारा कैबिनेट में शामिल

पाकिस्तान ने 27 अगस्त के बाद से भारत से कोई डाक खेप स्वीकार नहीं की थी। इस कदम को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के जवाब के तौर पर देखा जा रहा था।  संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गत अक्टूबर में कहा था कि पाकिस्तान ने डाक सेवा एकतरफा बंद की और उसने ऐसा भारत को कोई पूर्व नोटिस दिये बिना किया। प्रसाद ने कहा था, ‘‘पाकिस्तान का निर्णय विश्व डाक यूनियन के नियमों के बिल्कुल विपरीत है। यद्यपि पाकिस्तान पाकिस्तान है।’’ पाकिस्तान का कदम अभूतपूर्व था क्योंकि डाकसेवा पूर्व में बंटवारे, युद्धों और सीमापार तनावों के बीच भी जारी रही थी।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया