ड्रैगन की धमकी से डरा पाकिस्तान, तंगहाली में भी आतंकी हमले का शिकार हुए चीनी नागरिकों को देगा अरबों मुआवजा

By अभिनय आकाश | Jan 20, 2022

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले साल आतंकी हमले का शिकार हुए 36 चीनी नागरिकों को इमरान सरकार मुआवजा देगी। एक रिपोर्ट में इससे जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार एक प्रमुख जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे 36 चीनी नागरिकों को मुआवजा देगी, जो पिछले साल अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आतंकवादी हमले में या तो मारे गए या घायल हो गए थे। चीन के आर्थिक गुलाम बनते जा रहे पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ड्रैगन की धमकी से डर गए हैं और उनके इस कदम का उद्देश्य अपने सहयोगी को मनाने के तौर पर देखा जा रहा है।ॉ

इसे भी पढ़ें: चीनी सेना ने किया किशोर का अपहरण, राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता

पैसे-पैसे को मोहताज पाकिस्तान नकदी की तंगी से जूझ रहा है और पाकिस्‍तान कानूनी रूप से या समझौते की शर्त के रूप में मुआवजा देने के लिए बाध्‍य नहीं था। इसके बाद भी इमरान खान सरकार चीनी धमकी के आगे झुक गई और अब अरबों रुपये मुआवजा देगी। गौरतलब है कि इमरान खान सरकार ने अंतरराष्‍ट्रीय बेइज्‍जती से बचने के लिए पहले इस घटना को गैस लीकेज करार दिया था जिससे चीन भड़क गया था और और सीपीईसी की संयुक्त सहयोग समिति की एक निर्धारित बैठक रद्द कर दी। आतंकवादी हमले के बाद, चीनी ठेकेदारों ने भी परियोजना पर काम बंद कर दिया था और 37 मिलियन अमरीकी डालर के मुआवजे की मांग की थी, जो कि चीन में हमला होने पर चीनी सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि से 500 प्रतिशत अधिक थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 का आगाज, Women Cricket T20 और Hockey में कल से उतरेगा भारत

150 रुपये के अनुदान से शुरू हुआ था DUSU, आठ दशक में बना देश की छात्र राजनीति का बड़ा केंद्र

नंदीग्राम से Congress उम्मीदवार Milan Pradhan गिरफ्तार, 2007 के मामलों में कोर्ट में पेशी

Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल