पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ‘छद्म युद्ध’ बंद करना चाहिए: अजय बिसारिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ‘‘छद्म युद्ध’’ बंद कर नयी दिल्ली के साथ विश्वास बहाली के उपायों के प्रयास करने चाहिए। बिसारिया ने पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट ‘इंडिपेंडेंटउर्दू डॉट कॉम’ को एक साक्षात्कार में कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास की कमी है। हमारा मानना है कि संबंधों को आगे ले जाने के लिए विश्वास बहाली महत्वपूर्ण है।

राजनयिक ने कहा कि दोनों पड़ोसियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने के लिए भारत के खिलाफ छद्म युद्ध बंद होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम कई वर्षों से छद्म युद्ध के बारे में बात कर रहे हैं। आतंकवाद के लिए (पाकिस्तानी) जमीन का इस्तेमाल बंद होना चाहिए। कई वर्षों से भारत के खिलाफ यह (छद्म युद्ध) चल रहा है। बिसारिया ने कहा कि भारत में आम राय है कि ‘पाकिस्तान के साथ हमारे अच्छे संबंध होने चाहिए।’ साथ ही कहा कि यह तब मुमकिन है जब आतंकवाद बंद हो।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा