India-Pakistan tensions | ऑपरेशन सिंदूर की दहशत के बाद पाकिस्तान ने लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी हवाईअड्डे बंद किए

By रेनू तिवारी | May 07, 2025

भारत द्वारा पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाए जाने के बाद, स्पाइसजेट और अन्य एयरलाइनों ने भारत के उत्तरी हिस्से के कई हवाई अड्डों के लिए उड़ान संबंधी सलाह जारी की थी। एयर इंडिया और इंडिगो ने घोषणा की कि उड़ानें प्रभावित होंगी, साथ ही यात्रियों से यात्रा से पहले अपडेट की जांच करने का आग्रह किया। अब इसके बाद ही  भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा बुधवार सुबह पड़ोसी देश और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद पाकिस्तान में दहशत फैल गई है। हमले के तुरंत बाद, पाकिस्तान ने कथित तौर पर शनिवार शाम 6 बजे तक लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी हवाईअड्डों को बंद करने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की तरफ से LoC पर तोपखाने और टैंकों से भारी गोलीबारी, इंडियन आर्मी दे रही जवाब, कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर

शीर्ष सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बुधवार की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए कई सटीक हमलों में 80 से अधिक आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर नामक सीमा पार की कार्रवाई में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए की गई जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

French Open 2026: World No. 1 Aryna Sabalenka का तूफानी आगाज, पहले दौर में प्रतिद्वंद्वी को रौंदा।

IPL 2026 विवादों के बाद दबाव में Arshdeep Singh? Instagram से 200 से ज्यादा पोस्ट हटाए

Lionel Messi की Hamstring Injury पर बड़ा Update, World Cup से पहले 10 दिन का मिला Rest

Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े