Pakistan Ram Mandir Toolkit: विवादित ढांचे से 3 KM दूर बनाया जा रहा राम मंदिर...टूलकिट के जरिए पाकिस्तान ने झूठा प्रोपेगेंडा फैलाना किया शुरू

By अभिनय आकाश | Jan 18, 2024

ऐतिहासिक शहर अयोध्या 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयार हो रहा है, गलत सूचना फैलाने और भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने के लिए एक गुप्त सोशल मीडिया अभियान सामने आया है। इस अभियान में पुराने और नए बनाए गए दोनों ट्विटर हैंडल शामिल हैं जो सक्रिय रूप से राम मंदिर की आलोचना करने वाली सामग्री साझा कर रहे हैं और झूठे दावे फैला रहे हैं। पाकिस्तान कथित तौर पर राम मंदिर की आलोचना करने वाली सामग्री को सक्रिय रूप से साझा करने और झूठे दावों को प्रसारित करने के लिए सोशल मीडिया हैंडल का उपयोग कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: रामलला की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में लाया गया, आज होगी Ram Mandir में स्थापना

पाकिस्तान के फेक सोशल मीडिया हैंडल से दावा किया जा रहा है कि राम मंदिर विवादित क्षेत्र से 3 किलोमीटर दूर बनाया जा रहा है। आखिरकार हमने जिस विवाद को खत्म होते देखा है, पाकिस्तान इस नैरेटिव को पेश करने की कोशिश कर रहा है कि राम मंदिर विवादित स्थल से 3 किमी दूर बनाया गया है। पाकिस्तान का एक टूलकिट सामने आया है, जिसमें इस तरह के बातें फैलाए जाने के बारे में कहा गया है।पाकिस्तान कई अलग-अलग हैशटैग चलाकर बाबरी मस्जिद के प्रति समर्थन जता रहा है। पाकिस्तान समर्थित कई सोशल मीडिया हैंडल्स से लगातार राम मंदिर के खिलाफ पोस्ट की जा रही है।  

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर परिसर में रामलला की प्रतिकात्मक मूर्ति का कराया गया भ्रमण

बता दें कि राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इससे पहले बुधवार को कलश पूजन का आयोजन किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे और प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए आवश्यक हर अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। रामलला की मूर्ति को बुधवार रात यहां राम मंदिर के गर्भगृह में लाया गया। श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी। मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में एक विशेष पूजा आयोजित की गई। 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी