भारतीय इंजन के साथ लौटी समझौता एक्सप्रेस

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2019

कश्मीर में अनुछेद 370 हटने से बौखलाए पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी है।  पाकिस्तान ने गुरुवार को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए समझौता एक्सप्रेस को वाघा में रोक दिया, जिससे यात्री कुछ समय के लिये वहां फंस गए। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान की ओर से सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंका को खारिज दिया और वे ट्रेन लेकर अटारी के लिये रवाना हो गए। पाकिस्तान ने अपने ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को समझौता एक्सप्रेस के साथ भेजने से मना कर दिया है।

इमरान ने कश्मीर के मु्ददे पर नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की आपातकालीन बैठक में भारत से व्यापारिक और राजनयिक रिश्ते तोड़ने वाले फैसला लिया था। बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान ने  भारतीय वायुसेना द्वारा पा‍किस्‍तान में आतंकी शिविर पर सर्जिकल स्‍ट्राइक (Surgical strike) के बाद लाहौर से अटारी रेलवे स्‍टेशन तक आने वाली समझौता एक्‍सप्रेस को रोक दिया है।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर