भारत की नई कश्मीर पॉलिसी से बौखलाया पाकिस्तान, राजनाथ ने बिना नाम लिए चीन-पाक को चेताया

By अंकित सिंह | Jun 28, 2021

भारत सरकार की नए कश्मीर पॉलिसी से पाकिस्तान बौखला गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर के नेताओं को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत सरकार के खास सक्रियता ने पाकिस्तान द्वारा पाले गए आतंकियों की घबराहट बढ़ा दी है। यही कारण है कि जम्मू-कश्मीर के हाल के दिनों में आतंकी घटना देखने को मिल रही है। कुछ दिन पहले घाटी में एक भाजपा नेता की आतंकियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कल पाकिस्तान द्वारा जम्मू में ड्रोन हमले की कोशिश की गई। यह पाकिस्तान की बौखलाहट को साफ तौर पर दिखाता है।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने BRO की 63 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- लद्दाख में भी शुरू होगी राजनीतिक प्रक्रिया

सिंह ने कहा कि देश के लिए गलवान घाटी में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों के बलिदान को भारत कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ पिछले साल 15 जून को भीषण झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ दशकों में हुई यह सबसे भीषण झड़प थी। चीन ने फरवरी में आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया था कि भारतीय सेना के साथ संघर्ष में पांच चीनी सैन्य अधिकारी और एक जवान मारा गया था, हालांकि व्यापक रूप से यह माना जाता है कि मरने वालों की संख्या अधिक थी। रक्षा मंत्री ने लद्दाख में सीमा सड़क संगठन द्वारा कार्यान्वित 63 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। सिंह तीन दिवसीय लद्दाख दौरे पर हैं।

प्रमुख खबरें

दरभंगा में Sugar Farmers की बढ़ेगी आमदनी, अब खेत तक पहुंचेंगे Government अधिकारी

अचानक LoC पहुँचे Army Chief General Dhiraj Seth, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, आतंकवाद रोधी अभियान और तेज हुए

ग्रामीण भारत को नई दिशा: समृद्ध ग्राम बना WSIS Global Winner, World में बढ़ा India का मान, सिंधिया गदगद

Raghav Juyal का नया Comedy अवतार, Bhai Tera Star Hai Trailer में दिखा जबरदस्त अंदाज