भारत के आगे झुका पाकिस्तान, 19 माह बाद आयात करेगा चीनी और कपास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान अब भारत से चीनी और कपास खरीदेगा। वित्त मंत्री हम्माद अजहर ने बुधवार को इसकी घोषणा की। इसके साथ पाकिस्तान ने पड़ोसी देश से आयात को लेकर जो पाबंदी लगायी थी, वह हटा ली गयी है। पाकिस्तान ने 2019 में कश्मीर को लेकर तनाव बढ़ने के मद्देनजर पड़ोसी देश से अपने आयात पर पाबंदी लगा दी थी। अजहर की अध्यक्षता में आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को उन्हें वित्त मंत्री नियुक्त किया।

इसे भी पढ़ें: जॉनसन एंड जॉनसन का कोरोना टीका गुणवत्ता जांच में हुआ फेल!

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने अन्य देशों से चीनी आयात की अनुमति दी थी। हालांकि अन्य देशों में इसके दाम ऊंचे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पड़ोसी देश भारत में चीनी काफी सस्ता है। इसीलिए हमने भारत के साथ चीनी का व्यापार शुरू करने का निर्णय किया।’’ भारत से कपास आयात के बारे में अजहर ने कहा कि इसकी काफी मांग थी क्योंकि पाकिस्तान का कपड़ा निर्यात बढ़ा था लेकिन पिछले साल कपास की फसल अच्छी नहीं थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत से इस साल जून से कपास का आयात करेगा। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘हमने देश और लोगों के हित में यह निर्णय किया है।’’ भारत दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक है जबकि चीनी के मामले में दूसरा सबसे बड़ा विनिर्माता है। प्रधानमंत्री के वाणिज्य और निवेश मामलों के सलाहकार दाऊद ने ईसीसी के निर्णय का स्वागत किया है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू