पाकिस्तान : ग्वादर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो चरमपंथी मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर शहर में रविवार को चरमपंथियों ने एक काफिले पर हमला कर दिया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दो चरमपंथी मारे गए। सेना ने यह जानकारी दी। समझा जाता है कि काफिले में शामिल वाहनों पर चीन के इंजीनियर सवार थे। यह प्रमुख बंदरगाह अरबों डॉलर की लागत वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का एक प्रमुख केंद्र है, और चीन के भी कई कर्मचारी यहां काम करते हैं। सीपीईसी परियोजना के तहत चीन, बलूचिस्तान में भारी निवेश कर रहा है। पाकिस्तानी थलसेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार पूर्वाह्न 10 बजे चरमपंथियों ने छोटे हथियारों और हथगोलों से हमला किया। आईएसपीआर ने दावा किया, ‘‘लेकिन प्रभावी और त्वरित जवाबी कार्रवाई में दो चरमपंथियों को मार गिराया गया।’’

शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन खबर है कि घात लगाकर किए गए हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया गया और हमलावर मारे गए हैं।’’ पिछले साल नवंबर में, प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा सरकार के साथ अपना संघर्षविराम समाप्त किए जाने के बाद विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। पिछले महीने बलूचिस्तान के झोब और सुई इलाकों में पाकिस्तानी सेना के 12 कर्मी मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

Parliament में फिर सियासी संग्राम की तैयारी, Monsoon Session से पहले Government ने बुलाई अहम बैठक

Delhi EWS Admission: इंतजार खत्म! Second Draw का Result जारी, PDF में ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम

गौमूत्र पिलाया... बहू के चौकाने वाले खुलासों के बाद ShivSena UBT के Vinayak Raut की बढ़ी मुश्किलें

SIM एक्टिव रखने की टेंशन खत्म! Jio का यह सस्ता Recharge Plan है बेस्ट ऑप्शन