Pakistan की स्थिति West Indies के खिलाफ टेस्ट में मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

पोर्ट आफ स्पेन, चार अगस्त (एपी) अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम के बीच तीसरे विकेट की 168 रन की अटूट साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली। वेस्टइंडीज ने पांच विकेट पर 239 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 344 रन बनाये। अजान अवैस (55) ने पाकिस्तान को अच्छी शुरूआत दी जिसके बाद शफीक और बाबर की साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने दो विकेट पर 266 रन बना लिये।

इसके बाद शफीक के साथ दूसरे विकेट के लिये 64 रन की साझेदारी की। वह जोमेल वारिकन की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में पगबाधा आउट हुए। इसके बाद बाबर ने शफीक के साथ 139 गेंद में 100 रन की साझेदारी की।

शफीक ने दो साल में पहला शतक 173 गेंद में लगाया। पिछला शतक उन्होंने अक्टूबर 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में