भारत को सिखा रहा था पाकिस्तान, पुराने रिकॉर्ड खोल कर एक झटके में बैठाया चुप

By अभिनय आकाश | Apr 16, 2025

कानून भारत में आता है और परेशानी पाकिस्तान को होती है। भारत ने वक्फ संशोधन अधिनियम को लाकर पाकिस्तान में मानो भूचाल ला दिया है। पाकिस्तान बार बार भारत के इस कानून को लेकर तरह तरह की टिप्पणियां कर रहा था। अब पाकिस्तान की टिप्पणियों को भारत ने सिरे से खारिज करते हुए पाकिस्तान को ऐसा जोरदार जवाब दिया है कि पाकिस्तान चुपकर बैठ चुका है। भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट तौर पर रियलिटी चेक देते हुए कहा कि पाकिस्तान पहले अपने गिरेबान में झांके। भारत ने पाकिस्तान को पहले अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दे दी है। भारत ने कहा कि हमारे आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पाकिस्तान को दूसरों को उपदेश देने की बजाए खुद के यहां अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर काम करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आफत में पोलियो का टीका लगाने वालों की जान, बंदूक की नोक पर अपरहण, ये जहर नहीं दवा है तालिबान को भी आ गया समझ, पाकिस्तानियों को कब आएगी अक्ल?

गौरतलब है कि पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कथित तौर पर वक्फ अधिनियम को मुसलमानों को मस्जिदों और दरगाहों सहित उनकी संपत्तियों से बेदखल करने का प्रयास बताया था। अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आरोप लगाया, हमारा दृढ़ विश्वास है कि यह भारतीय मुसलमानों के धार्मिक और आर्थिक अधिकारों का उल्लंघन है। पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस बात की गंभीर आशंका है कि यह (कानून) भारतीय मुसलमानों को और अधिक हाशिए पर धकेल देगा। 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra