पाकिस्तान को चीन और सऊदी अरब से मिलेगी 13 अरब डॉलर की अतिरिक्त मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2022

इस्लामाबाद। आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान को उसके परंपरागत सहयोगियों चीन और सऊदी अरब से 13 अरब डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय मदद मिली है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान को यह मदद ऐसे वक्त मिली है जब सरकार देश की कमजोर अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के प्रयास में जुटी हुई है। समाचारपत्र डॉन में प्रकाशित एक खबर में डार के हवाले से बताया गया कि नई वित्तीय सहायता के तहत पाकिस्तान को नौ अरब डॉलर चीन से जबकि चार अरब सऊदी से मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या की पहली फिल्म में अतिथि भूमिका में नजर आएंगे

डार ने कहा, ‘‘उन्होंने वित्तीय समर्थन सुरक्षा का वादा किया है।’’ इन्हें परिपक्वता अवधि पूरी होने पर मुहैया करवाया जाएगा।’’ डार ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि सऊदी अरब ने भी आर्थिक सहायता को तीन अरब डॉलर से बढ़ाकर छह अरब डॉलर करने के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई