जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा पाकिस्तान, अफगानिस्तान से है सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2019

लीड्स। पाकिस्तानी टीम आईसीसी विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले मुकाबले में आत्ममुग्धता से बचकर अपनी शानदार लय को जारी रखने कर उम्मीद करेगी। तीन हार और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद पाकिस्तानी टीम पर लीग चरण से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन उसने दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड पर जीत के साथ शानदार वापसी की और अपनी उम्मीदों को जीवित रखा। मेजबान इंग्लैंड की दो हार से 1992 की विजेता टीम की सेमीफाइनल की संभावनायें मजबूत हो गयीं। 

इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया को मुश्किल में डाल सकते हैं धोनी, जानिए वजह क्या है ?

पाकिस्तान के लिये न्यूजीलैंड पर छह विकेट की जीत काफी सकारात्मक रही जिसमें बाबर आजम का शतक और शाहीन अफरीदी का पांच विकेट झटकना अहम रहे। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को हराने के बाद अब चिंता की बात यह है किखिलाड़ी आत्ममुग्धता का शिकार हो सकते हैं लेकिन पाकिस्तान ऐसा बिलकुल नहीं होने देना चाहेगा। मौजूदा टीम साथ ही उम्मीद करेगी कि वह वैसा ही प्रदर्शन करे जैसा 1992 में देश की टीम ने किया था और अंत में खिताब हासिल किया था। 

इसे भी पढ़ें: विश्व कप में भारत की बहुत बड़ी जीत

इमरान खान की उस टीम से तुलना की अनदेखी नहीं की जा सकती क्योंकि उसने भी ऐसे ही शानदार वापसी करते हुए ट्राफी जीती थी। पाकिस्तान की वापसी और इंग्लैंड को मिली हार से टूर्नामेंट में टीमों के लिये मौका बढ़ गया है लेकिन खिलाड़ी अन्य नतीजों की चिंता के बजाय अपना प्रदर्शन शानदार रखना चाहेंगे। अगर पाकिस्तानी टीम अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हरा देती है तो उसका अंतिम चार में पहुंचने का मौका बढ़ जायेगा। खराब फार्म में चल रहे शोएब मलिक की जगह हैरिस सोहेल को टीम में शामिल करने से पाकिस्तानी बल्लेबाजी में मजबूती आयी है। 

इसे भी पढ़ें: वेस्टइंडीज को हराकर बोले कोहली, जीत हासिल करना महत्वपूर्ण

वहीं बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने मोहम्मद आमिर की अगुवाई वाली गेंदबाजी इकाई को मजबूती दी है। अफगानिस्तान की टीम ने शानदार जज्बे से सभी का दिल जीत लिया जो भारत के खिलाफ टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर करने की कगार पर पहुंच गयी थी। लेकिन टीम अब बेहतर खेल दिखाना चाहेगी। पाकिस्तान पर जीत से टूर्नामेंट का अंत करना उसके लिये अच्छा तरीका होगा और राशिद खान व गुलबदन नायब इस बात से भली भांति वाकिफ हैं। 

टीमें इस प्रकार हैं:

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, हसन अली, शाहदाब खान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शाहीन शाह अफरीदी, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शोएब मलिक, इमाद वसीम और आसिफ अली।

अफ़ग़ानिस्तान : गुलबदन नायब (कप्तान), सईद अहमद शिरजाद, हजरतुल्लाह जजई, असगर अफगान, राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीबुर रहमान, दौलत जदरान, नजीबुल्लाह जदरान, हामिद हसन, हशमतुल्लाह शाहिदी, समीउल्लाह शिनवारी, रहमत शाह, नूर अली जदरान और इकराम अलीखिल। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

U-19 World Cup सेमीफाइनल में भारत का दबदबा, अफगानिस्तान के खिलाफ रनचेज़ में दिखी आक्रामकता

India-Pakistan मैच पर PCB को ICC का अल्टीमेटम, T20 World Cup से बाहर होने का बड़ा खतरा

Virat-Rohit के World Cup 2027 भविष्य पर MS Dhoni का बड़ा बयान, कहा- उम्र नहीं, Fitness देखो

MS Dhoni का बड़ा खुलासा, बताया क्यों नहीं बनेंगे Cricket Commentator, बोले- आंकड़े याद नहीं रहते